माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आज सुबह दो बच्चों की मां ने पति के नौकरी पर जाने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बच्चे नींद से जागे तो उन्होंने मां को फंदे पर लटका देखा।
मक्सी रोड स्थित राजीव गांधी नगर में रहने वाला राकेश तिलकर पेट्रोल पंप पर काम करता है। आज सुबह वह पेट्रोल पंप जाने के लिए घर से निकल गया था। उससे पहले पत्नी उषा भी नींद से जाग गई थी। पति के जाने के बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद दो बच्चे नींद से जागे तो उन्होंने मां को फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पति भी जानकारी लगते ही घर लौट आया था। माधवनगर थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची। जांच के लिए एफएसएल अधिकारी डॉ. अरविंद नायक को बुलाया गया। पुलिस ने घटना स्थल का कक्ष सील कर दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।