उज्जैन। आज सुबह जीरो पाइंट ब्रिज पर दो वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि चिंतामण नगर आगर रोड पर रहने वाला हंसीराम पिता संतराम भगत 55 वर्ष और छोटी मायापुरी निवासी अर्जुन पिता मुन्नालाल पंवार 35 वर्ष घायल हो गए। दोनों को लोगों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रिज पर हुई दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई थी जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया था। शहर में टाटा की खुदाई के बाद से कई मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और प्रतिदिन सड़क दुर्घटना होना सामने आ रही है। अधिकांश मार्गों पर एक ओर ही आवागमन बना हुआ है।