लखनऊ । कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास दुबे पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि दोगुनी कर दी है। इनाम की राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। उसकी तलाश में 50 टीमें छापेमारी कर रही हैं।विकास दुबे पर घटना से पहले 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 2 जुलाई की घटना के बाद पुलिस ने विकास दुबे पर इनाम की राशि एक लाख रुपये कर दी थी। इसके 50 घंटे बाद इनाम की राशि को ढाई लाख कर दिया था। बावजूद इसके विकास दुबे का अभी तक अता-पता नहीं चल पा रहा है। विकास दुबे की तलाश में भटक रही पुलिस ने एक बार विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ा दी है। अगर कोई पुलिस को विकास दुबे के बारे में खबर देता है,तब उस यहां इनाम की राशि दी जाएगी।