माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
जिला अस्पताल में इन दिनों रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। एशियन पेंट से पुताई की बात कही जा रही है। लेकिन डिब्बे में मिलावटी पेंट होना सामने आ रहा है। जिसको लेकर ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से रंगाई-पुताई का काम कराया जा रहा है जिसका ठेका मुरैना के ठेकेदार को दिया गया है। ठेकेदार द्वारा पुताई के लिए एशियन पेंट का उपयोग करना बताया जा रहा है लेकिन सूत्रों की मानें तो एशियन पेंट के डिब्बे में मिलावटी पेंट भरकर पुताई का काम किया जा रहा है। डिब्बों को देखकर इस बात का अंदेशा सहज ही लगाया जा सकता है। मिलावटी पेंट उद्योगपुरी से लाने की बात सामने आ रही है। पुताई का ठेका लाखों में होना बताया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार की झलक नजर आ रही है। कुछ स्थानों पर एशियन पेंट से पुताई की गई है वहीं अधिकांश दीवारों पर मिलावटी पेंट पोता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन को इस मामले की जांच कर पीडब्ल्यूडी विभाग को जानकारी देना होगी। अन्यथा ठेकेदार द्वारा शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाकर अपनी जेब भरने का काम किया जाता रहेगा।