माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
जिला अस्पताल की भोजनशाला में प्रतिदिन 500 मरीजों के लिए सुबह शाम भोजन बनाने वाले 7 लोगों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। जिसके चलते उनके परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भोजन शाला में तीन महिला और चार सहायक पुरुषों द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम 500 मरीजों का भोजन तैयार किया जाता है। जिन्हें पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिला है। पूर्व में भोजन बनाने वालों को 2500 रुपए प्रतिमाह दिये जाते थे लेकिन कुछ महीनों पहले उनका वेतन 7 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया था। वेतन वृद्धि होने के बाद से ही उन्हें नहीं दिया गया है। भोजन बनाने वालों का वेतन भोपाल से दिया जाता है। जिसकी शिकायत वह कलेक्टर से लेकर सिविल सर्जन तक कई बार कर चुके हैं। आज सुबह भी भोजन बनाने वालों ने सिविल सर्जन को अपनी समस्या से अवगत कराया।