माटी की महिमा न्यूज/उज्जैन। नए साल का पहला राशि परिवर्तन 4 जनवरी को होने जा रहा है। इस दिन शुक्र वृश्चिक से निकलकर गुरु की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र का यह राशि परिवर्तन सोमवार सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर होगा। शुक्र के इस स्थिति परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र ग्रह को यौन जीवन और संतान उत्पत्ति से भी जोड़कर देखा जाता है। माना जा रहा है कि इस लिहाज से खुशखबरी मिल सकती है। ज्योताषाचार्यों का मानना है कि इस राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मकर राशि वालों को लाभ होगा।
मेष: मेष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय आने वाला है। इस राशि परिवर्तन के साथ ही कामकाज में सुधार होगा। बॉस आपके काम से प्रभावित होंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। अच्छे काम का असर मार्च अप्रेल में होने वाली वेतनवृद्धि के रूप में देखने को मिल सकता है। वृष: वृष राशि वालों के लिय यह समय संभलकर करने का है। अपने तथा अपनी संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें। मिथुन: मिथुन राशि वालों का लव लाइफ में बड़ा मोड़ आने वाला है। प्यार करने वालों की शादी हो सकती है। इस तरह सुखी वैवाहिक जीवन की ओर बढ़ेंगे। हालांकि सलाह है कि इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। कर्क: कर्क राशि वाले जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मन में शांति बनी रहेगी। परिजन का पूरा सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सिंह: सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन हर लिहाज से फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की सराहना होगी, बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा, वहीं बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा। प्रॉपर्टी में निवेश का शानदार रिटर्न मिलेगा। कन्या: कन्या राशि के जो लोग लेखन इत्यादि बौद्धिक कार्यों से आजीविका चलाते हैं, उनकी आय बढऩे वाली है। नौकरी में समान अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के योग हैं। हालांकि भागदौड़ बढ़ जाएगी। तुला: तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में चल रही मुश्किलें दूर होने जा रही हैं। भाई बहन के बीच संबंध और मधुर होंगे। किस्मत आपका पूरा साध देगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, फायदा होगा। छोटी-मोटी यात्रा के भी योग बन रहे हैं। वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बिजनेस में वृद्धि होगी। परिजन के बीच तालमेल बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी भी काम को करने से पहले जीवनसाथी का सलाह अवश्य लें। धनु: धनु राशि वाले अफने मन पर काबू रखें। गुस्सा करने से बचें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत बढऩे के भी योग हैं। पुश्तैनी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। मकर: मकर राशि वालों के रुके काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए भी उत्तम समय है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विदेश में शिक्षा पाने के योग हैं। सभी उम्मीदे पूरी होंगी। कुंभ: मान सम्मान बढ़ेगा, लेकिन इस राशि परिवर्तन के साथ ही आपको अपने खर्च पर ध्यान देना होगा। खर्च की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। आत्मविश्वास को डोलने न दें। मीन: मीन राशि वालों के लिए कोरोबार में धन लाभ के योग हैं। नौकरीपेशा को अधिक मेहनत करना होगी। परिवार के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा, खासतौर पर पिता। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा मिलने के योग हैं।