राष्ट्रीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। संपूर्ण मध्यप्रदेश में निवासरत गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज को वेबसाइट के माध्यम से जोडऩे का कार्य समाज करने जा रहा है।
अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रत्येक परिवार की संपूर्ण जानकारी से परिपूर्ण इस वेबसाइट का विमोचन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी आज 3 जनवरी को दोपहर में करेंगे। जिसमें समाज के कई राष्ट्रीय पदाधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम ऑनलाइन होगा जिस पर पूरे देश से अतिथि गण एवं मध्य प्रदेश से समाज जन एक साथ जुड़ेंगे। पंडित राजेश त्रिवेदी ने आगे बताया कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में गांव या शहर जहां भी सामाजिक बंधु निवास रहे थे उनकी संपूर्ण जानकारी, कार्य का प्रकार, शिक्षा, डेट ऑफ बर्थ, उनमें क्या विशेषताएं है इन सभी जानकारियों का इसमें समायोजन किया गया है। मध्यप्रदेश प्रांतीय इकाई के प्रधानमंत्री सुबोध शर्मा, महिला सभा की प्रांतीय अध्यक्ष भारती तिवारी भोपाल, महामंत्री प्रीति पुरोहित मंदसौर, युवक संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शिवम राजपुरोहित नीमच, महामंत्री मयूर उपाध्याय भोपाल सहित समस्त जिला अध्यक्ष, जिला महिला अध्यक्ष एवं जिला युवक संघ अध्यक्ष गणों ने समाज जनों से उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।