हल्की बारिश की आशंका, मौसम खुलते ही फिर सर्द होगा माहौल
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
मौसम का मिजाज फिर बदल चुका है। आसमान में बादल छाते दिखाई दे रहे हैं। सूर्यदेव की लुकाछिपी नजर आ रही है। जिसके चलते ठंड का असर कम हो गया है।
जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार मौसम में आए बदलाव के चलते तीन दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ गया है। बीती रात न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज हुआ था। बादलों की वजह से तापमान बढ़ रहा है। जिसकी वजह से मावठे की हल्की बारिश हो सकती है। एक-दो दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बादल छंटते ही फिर से ठंड जोर पकड़ लेगी। आज सुबह हवा की गति भी 2 किलोमीटर प्रतिघंटा कम होकर 4 किमी प्रतिघंटा रही।