माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
गुंडे बदमाशों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान में आज पुलिस और नगर निगम का हमला बामनवाड़ा में मकान तोडऩे की कार्रवाई करने पहुंचा परिवार ने विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन पुलिस के आगे विरोध नहीं चल पाया।

सीएसपी पल्लवी शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम का अमला आज दोपहर बम्मनवाड़ा में रहने वाली मंगला पति संतोष के मकान पर पहुंचा। मंगला पर मादक पदार्थ तस्करी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। वही उसके बेटे पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुंडे-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने उसके मकान को चिन्हित किया था। नगर निगम के जानकारी जुटाने के बाद दोपहर में मकान तोडऩे की कार्रवाई शुरू की गई है। मंगला ने अपने मकान के नीचे कॉफी पॉइंट खोल रखा था जिसकी आड़ में मादक पदार्थ बेचने की जानकारी सामने आ रही है। कॉफी पांइट पर दिनभर युवा वर्ग का आना जाना लगा रहता था। पुलिस कार्रवाई के चलते परिवार के वृद्ध लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दरकिनार करते हुए मकान का सामान बाहर निकला कर तोडऩे की कार्रवाई शुरू की है। सीएसपी के अनुसार बम्मनवाड़ा में कार्रवाई के बाद एक अन्य बदमाश के मकान पर भी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि नवंबर माह के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रहा है जिसके चलते अब तक दो दर्जन मकानों को तोड़ा जा चुका है। पुलिस की सूची में 40 बदमाशों के मकानों को चिन्हित किया गया है।