माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
ठंडी हवा से मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हो गया है। दिन रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है ठंड महसूस की जा रही है। आगामी एक-दो दिन में हवा की गति तेज होते ही कड़ाके की ठंड का एहसास हो सकता है।
पिछले कुछ दिनों से हवा का रुख बदलने पर मौसम में गर्माहट महसूस की जा रही थी। दिन रात का तापमान बढ़ रहा था लेकिन बुधवार से हवा का रुख बदलने और उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवा की रफ्तार बढऩे से मौसम में ठंडक घुल गई है। जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार ठंडी हवा के चलते रात का तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया है इससे पहले तापमान 15 से 17 डिग्री तक पहुंच गया था। रात का तापमान कम होने के साथ ही दिल के तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को 26 डिग्री अधिकतम तापमान रहा था जो 2 दिन पूर्व 30 डिग्री को पार कर गया था। मौसम में ठंडक महसूस होने के साथ ही धूप सुहानी लगने लगी है। फिलहाल मौसम पूरी तरह से साफ होने सूर्य देव पूरी तरह से प्रकट हो रहे है। वेधशाला अधीक्षक राजेंद्र कुमार गुप्त के अनुसार 26 जनवरी तक मौसम में ठंडक बनी रहेगी। एक-दो दिन में इसका असर और तेज होगा जनवरी माह के अंतिम दिनों में भी ठंड महसूस की जाएगी। उसके बाद हवा का रुख बदलने पर मौसम में फिर से परिवर्तन नजर आएगा।