माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आज देशभर में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में उज्जैन में आजाद हिन्द पैनल द्वारा आगर रोड स्थित चरक अस्पताल के पास नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 124वीं जयंती पर माल्यार्पण किया गया। पैनल के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि जयंती के मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जयप्रकाश राठी, जगदीश पांचाल, शिवेन्द्र तिवारी, दिनेश विश्वकर्मा, अशोक देवड़ा, नितिन गौर, नरेन्द्र कछवाय, राकेश यादव, राकेश राव आदि मौजूद थे। अतिथियों ने नेताजी के कार्यों को याद किया और संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का बलिदान भारत देश कभी नहीं भूल सकता है। नेताजी को भारत रत्न भी मिलना चाहिए।
एबीवीपी रोकी पराक्रम यात्रा
सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर ग्राण्ड टॉवर से एबीवीपी द्वारा पराक्रम यात्रा निकाली जा रही थी। जिसे पुलिस ने अनुमति नहीं होने और डीजे के शामिल होने पर रोक दिया। एबीवीपी कार्यकर्ता अभिषेक राठौर ने बताया कि यात्रा ऋषिनगर स्थित परिषद कार्यालय जा रही थी। जहां माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। पुलिस का कहना था कि यात्रा में डीजे की अनुमति नहीं थी। बाद में कार्यकर्ताओं ने डीजे के स्थान पर छोटा वाहन मंगवाया।