उज्जैन। उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवा ने मौसम को सर्द बना रखा है। इस बीच दिन-रात के तापमान में 1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह तक ठंड के आसार बने रहने की संभावना है।
जीवाजी राव वेधशाला के अनुसार उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवा की रफ्तार में कमी आई है। आज सुबह 2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। गुरुवार को भी हवा की रफ्तार कम हुई थी जिसके चलते अधिकतम तापमान में 1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया था। वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। वैसे मौसम अब भी सर्द बना हुआ है।