माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन

जिला अस्पताल में कोरोना काल के बाद से हालात ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। कई उपचारों के लिए मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दांतों के मरीजों को हो रही है। समय से चिकित्सक के नहीं मिलने पर मरीजो को इधर उधर भटकना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में कक्ष क्रमांक 1 में दांतों का उपचार किया जाता है। लेकिन पिछले कई दिनों से यहां डॉक्टर के नहीं होने पर मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। यहां पदस्थ डॉक्टर के नहीं बैठने पर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक का समय बीतने के बाद मरीजों को निजी अस्पताल का रूख करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह डॉक्टर ड्यूटी पर आते तो हैं लेकिन कक्ष में कुछ देर बैठने के बाद चले जाते हैं।