दुर्घटना में घायल ने तोड़ा दम
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
पत्नी वियोग में जहर खाने वाले पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वही दुर्घटना में घायल युवक ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी ने मामले में मर्ग कायम कर दोनों का आज सुबह पोस्टमार्टम कराया है।
मिली जानकारी अनुसार आगर जिले के सोयत का रहने वाले महेश पिता रोशन 26 वर्ष को परिजन जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां उसकी मौत हो गई। भाई भगवान ने बताया कि महेश की पत्नी कुछ दिन पूर्व दूसरे युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। जिसके चलते महेश काफी परेशान था। पत्नी के नहीं लौटने पर उसने जहर खा लिया था।
दूसरा मामला ग्राम सुमरा खेड़ी तनोडिया के रहने वाले पप्पू पिता गोकुल 30 वर्ष का सामने आया है। परिजनों के अनुसार पप्पू गेहूं लेकर आटा चक्की की ओर जा रहा था। उसी दौरान चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे आगर अस्पताल ले जाया गया जहां से उज्जैन रेफर किया गया था। रात में उसकी मौत हो गई। पप्पू उसके दो बच्चे हैं और पिता का पूर्व में निधन हो चुका था। मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अस्पताल पुलिस चौकी ने दोनों मामलों में परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जांच संबंधित थाना पुलिस को सौंपी जाएगी।
मैजिक ने मारी टक्कर- इंदौर रोड बेबी ढाबे के सामने बाइक सवार वीरेन्द्र अजमेरिया निवासी शकरवासा को तेज रफ्तार से दौड़ती मैजिक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
