उज्जैन। शहर के मध्य स्वयंभू मां चामुण्डा का दरबार आज फलों से सजाया गया है। गुप्त नवरात्रि में विशेष रूप से माता की आराधना की जा रही है। आज सुबह विशेष शृंगार के साथ दरबार को सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालु मां चामुण्डा के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। शाम को विशेष आरती की जाएगी।