आर्थिक लाभ के लिए ठेकेदारों के बिलो में लगा रहा आपत्ति
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
नगर निगम में अपर आयुक्त वित्त की कार्यशैली आर्थिक लाभ के रूप में नजर आ रही है जिसके कारण निगम आयुक्त के साथ नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। इसकी कार्यशैली से सबसे ज्यादा ठेकेदार परेशान हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इन दिनों नगर निगम के गलियारों में अपर आयुक्त वित्त गणेशीलाल धाकड़ की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। जबसे इसने कार्यभार संभाला है आर्थिक लाभ के लिए काम करता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा ठेकेदार परेशान नजर आ रहे हैं। इसकी कार्यशैली का विरोध करने पर खुद को संघ और भाजपा से जुड़ा होना बताकर अपना रोब जमा रहा है। ठेकेदारों का भुगतान रोकने के लिए उनके बिलों पर आपत्ति लगा देता है और आर्थिक लाभ की मांग करता है। नगर निगम के भूतल पर अपना केबिन स्थापित कर लिया है जहां इतना व्यस्त काम में रहना बताता है जितना निगम आयुक्त भी नहीं रहते होंगे। इसकी व्यस्तता ही आर्थिक लाभ की सबसे बड़ी वजह बनी हुई है। सूत्र बता रहे हैं कि यह कुछ दिन संघ के कार्यालय में भी रह कर आया है और एक जनप्रतिनिधि का खास बना हुआ है। नगर निगम आयुक्त को इस मामले में अपर आयुक्त वित्त की कार्यशैली के मामलों को संज्ञान में लेकर निगम की छवि को धूमिल होने से बचाना होगा।