उज्जैन। दो साल से फरार चल रही महिला को पुलिस ने बीती देर शाम हिरासत में लिया है जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। चिमनगंज थाना क्षेत्र में हुई वारदात में शामिल महिला के खिलाफ वर्ष 2019 में प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसकी तलाश करने पर वह फरार होना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसे इंदौर से गिरफ्तार किया है। उस पर चोरी का आरोप है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आज दोपहर बाद न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले सकती है। रिमांड अवधि में कई जानकारियां सामने आ सकती हैं।