उज्जैन। रात के तापमान में पिछले दो-तीन दिनों से उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। बीती रात तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस की जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के लगभग दर्ज किया गया है। इससे पहले तापमान 12 डिग्री पहुंच गया था। रविवार को अधिकतम तापमान में भी 1 डिग्री का उठाव दर्ज किया गया था। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी और बारिश के चलते एक बार फिर मौसम बदल सकता है। जिसके चलते ठंड महसूस की जाएगी रविवार को हवा की रफ्तार प्रति घंटा 6 किलोमीटर की थी।