माटी की महिमा न्यूज/तराना। तहसील के ग्राम कचनारिया में शासकीय मंदिर के पुजारी से विवाद को लेकर ग्राम के बहुसंख्यक लोगो ने पुजारी पर हमला कर दिया। वहीं पीडि़त परिवार का कहना है कि गांव के बहुसंख्यक लोगों ने एक मत होकर हमारे महिलाओं पर भी हमला किया है। बड़ी बात यह कि पूजारी पक्ष का मामला कमिश्नर कार्यालय उज्जैन में चल रहा है और पूर्व में भी ग्राम के लोगो द्वारा पुजारी के परिवार पर हमला किया गया था। लेकिन प्रशासनिक व राजनैतिक पकड़ मजबूत होने के कारण से हमलावर हर बार बच जाते हैं। पुजारी परिवार के मुताबिक ग्राम में पुजारी मंदिर पूजा करने गए थे तब ग्राम के सरिया परिवार के करीब 50 से अधिक सदस्य मंदिर में आकर पीडि़त के साथ मारपीट की थी। मंदिर से भाग घर पहुंचने पर वापसी हमला कर दिया जिसमें प्रेमलता बेरागी 60 वर्ष, गायत्री 40 वर्ष, किशोर 40 वर्ष, लीलाबाई 45 वर्ष को चोट आई है जिसमे से एक महिला की स्थिति नाजुक है। पीडि़त परिवार के मुताबिक पहले भी एक बार हमला किया गया था जिसमे एक युवक गम्भीर घायल हो गया था। पर हमलावरो पर कठोर कार्यवाही नहीं होने के कारण पुजारी परिवार पर हमला जारी है।