उज्जैन। प्रॉपर्टी ब्रोकर कृष्ण पाल राठौर हत्याकांड का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। हत्या में शामिल युवक को गिरफ्तार करने के बाद 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। आज पुलिस उसे लेकर 2 तालाब पहुंचेगी। 15 फरवरी की दोपहर अभिषेक नगर स्थित बंद मकान से प्रॉपर्टी ब्रोकर कृष्ण पाल सिंह राठौर निवासी धन्वंतरी मार्ग का शव पुलिस ने बरामद किया था। मामला हत्या का सामने आने के बाद पुलिस ने 8 दिन बात कल सोमवार को मामले का खुलासा किया। हत्या में शामिल आयुष नागर निवासी बहादुरगंज को गिरफ्तार किया गया है। मामला अप्राकृतिक कृत्य का दबाव बनाने का सामने आया है। पुलिस पूछताछ में आयुष ने बताया कि उसने मृतक का मोबाइल सांवेर रोड स्थित 2 तालाब में फेंक दिया था। खुलासे के बाद पुलिस ने आयुष को न्यायालय में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है। आज दोपहर पुलिस उसे दो तालाब लेकर पहुंचेगी जहां मृतक का मोबाइल तलाशने का प्रयास किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के अनुसार हत्या में एक ही शामिल होना सामने आया है। मृतक के शरीर पर 16 चाकू निशान मिले थे। गिरफ्तार किए गए आयुष का कहना था कि कृष्णपाल चाकू की नोक पर अप्राकृतिक कृत्य का दबाव बना रहा था। अगर वह नहीं मारता तो कृष्णपाल उसकी हत्या कर देता।