नईदिल्ली। हाल के महीनों में धूमकेतु के धरती के करीब से गुजरने की कई घटनाएं हुई हैं। अच्छी बात रही कि इनसे धरती को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। नासा समेत दुनियाभर की खगोलिय संस्थाओं इन धूमकेतु या अंतरिक्ष की चट्टानों पर लगातार नजर रख रहे हैं। ताजा खबर है कि एक बार फिर एक आकाशीय पिंड धरती की तरफ से तेजी से बढ़ रहा है। इसका नाम है लघु ग्रह एपोफिस, जो 5 और 6 मार्च की रात को धरती के नजदीक से गुजरेगा। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मुताबिक, एपोफिस करीब 1.68 करोड़ किमी दूरी से धरती से सुरक्षित गुजर जाएगा और इसके धरती से टकराने की कोई आशंका नहीं है। इस धूमकेतु आकार करीब 400 मीटर है। डॉ. शशिभूषण पांडे कहते हैं कि छोटे ग्रहों का धरती के करीब से गुजरना आम बात है, लेकिन यह उतना ही अधिक खतरनाक भी है। धरती के लिए ये बड़े खतरे माने जाते हैं। यही कारण है कि देश और दुनिया के खगोलशास्त्री इन पर पैनी नजर रखते हैं। पृथ्वी के नजदीक से गुजरने वाले आकाशीय पिंडों को नियर अर्थ आब्जेक्ट कहा जाता है। आधुनिक विज्ञान इतना उन्नात हो चुका है कि अगर कोई छोटा ग्रह धरती से टकराने वाला हो तो उससे बचने के उपाय भी वैज्ञानिकों के पास होते हैं।