माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा निकाय चुनाव को लेकर प्रदेशभर के दौरे पर हैं। वे आज सुबह उज्जैन पहुंचे जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आने वाले समय में होने वाले प्रदेश भर में नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की विजय की कामना की। उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर भी मौजूद थे। उज्जैन पहुंचने पर श्री शर्मा का स्वागत सांसद अनिल फिरोजिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व महापौर मीना जोनवाल, ओम जैन आदि ने किया।