Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

यूएन में 17 जुलाई को मोदी देंगे भाषण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र में एक अहम भाषण देंगे। यूएन की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर न्यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम को मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। यूएन में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की विजय के बाद पीएम मोदी का यूएन में यह पहला भाषण होगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को पिछले साल सितंबर में संबोधित किया था। तब उन्होंने इंटरनेशनल कम्युनिटी से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। इस साल की शुरुआत में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुना गया था। उसे 192 में से 184 वोट हासिल हुए थे। भारत का पिछला कार्यकाल 1 जनवरी, 2021 को खत्म हो गया था। सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य हैं-अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस, चीन। इसके अलावा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। आधे हर साल दो साल के लिए चुने जाते हैं। भारत इससे पहले भी सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
%d bloggers like this: