उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज प्रदेश भर में कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। इसी कड़ी में आज शहर कांग्रेस कमेटी ने क्षीरसागर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। तिरंगा यात्रा चामुण्डा माता, फ्रीगंज, टॉवर चौक होती हुई अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंची। यहां कांग्रेस जनों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन किया और आमजनों में उसकी प्रतियों वितरीत की। उल्लेखनीय है कि आज के दिन पिछले वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा दिया था। उनने आरोप लगाया था कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता हथियाई थी और मोटी रकम देकर विधायकों को खरीदकर दल बदल कराया था। तिरंगा यात्रा में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश सोनी, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, विधायक रामलाल मालवीय, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, अनंतनारायण मीणा, बटुकशंकर जोशी, अरूण रोचवानी, अरूण वर्मा, दीपक मेहरे, माया राजेश त्रिवेदी, रवि राय, कैलाश बिसेन, विजय यादव, ललित लुल्ला, पुरूषोत्तम नागराज, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष भरत शंकर जोशी, रवि भदौरिया, अजय राठौड़, मुकेश भाटी आदि शामिल थे।