माटी की महिमा न्यूज़ पिपलोन कलां। पुलिस चौकी के समीप तनोडिया रोड पर देर रात्रि पिपलोनकलां निवासी जो रोज रात्रि में घूमने के लिए निकले पंकज पिता मदनलाल नलवाया एवं विक्की इन पिता शांतिलाल जैन निवासी पिपलोनकलां एवं बने सिंह पिता राम सिंह निवासी पिपलिया सादिकपुर को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी जिससे बने सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं दो गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया। यह जानकारी पिपलोनकलां पुलिस चौकी द्वारा दी गई।