उज्जैन। आज सुबह आगर रोड पर मनिपार्क वे कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार से दौड़ती लोडिंग बोलेरो पिकअप पलटी खा गई। पिकअप में दो लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए। दुर्घटना होते ही लोग मदद के लिए दौड़े और पिकअप को सीधा खड़ा किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मार्ग का यातायात भी प्रभावित हो गया था। दुर्घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।