आठ नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किए दो मामले
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
टोल नाके से गाड़ी निकालने की बात पर दोपहर में हुए विवाद के बाद शाम को तोडफ़ोड़ और लूट का प्रयास हो गया। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच करती रही। रात में टोल कर्मियों की शिकायत पर दो प्रकरण नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए।
भैरवगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि उन्हेल उज्जैन मार्ग पर बने चकरावदा टोल नाके पर शनिवार दोपहर 2:15 पर विशाल पटेल, कमल पटेल, सोनू पटेल निवासी बांस खेड़ी कार लेकर पहुंचे थे। जिन्होंने टोल पर लगे बैरिकेड हटाने की बात को लेकर टोल पर तैनात महिला कलेक्शन कलेक्टर कृष्णा पिता दूल्हे सिंह लोधा से बैरिकेड हटाने की बात को लेकर जमकर विवाद किया। मामला शांत होने के बाद विवाह करने वाले मौके से चले गए उसके बाद शाम को 10 से 12 लोग दोबारा टोल पर पहुंचे और वहां बने बूथ में घुसकर हंगामा करने लगे उन्होंने शिफ्ट इंचार्ज सुदामा पिता मदनलाल राठौर से नोटों की गड्डी छीनने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर उन्होंने डंडो से तोडफ़ोड़ शुरू कर दी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। कंप्यूटर सिस्टम को नुकसान पहुंचाया गया। कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची तो और हमला करने वाले भाग निकले। घटनाक्रम की जानकारी लगने पर सीएसपी ए आर नेगी, भैरव गढ़ टीआई बृजेश श्रीवास्तव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। रात 9:00 बजे तक जांच पड़ताल जारी रही। देर रात शिफ्ट इंचार्ज और महिला कलेक्शन कलेक्टर की शिकायत पर 2 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें विशाल पटेल कमल आंजना सोनू ईश्वर अर्जुन मांगीलाल रवि विमल निवासी बांस खेड़ी लसूडिया बाजार पर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। रात में पुलिस ने कुछ हमलावरों और तोडफ़ोड़ करने वालों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ कर अन्य तोडफ़ोड़ करने वालों की और नोट की गड्डी छीनने का प्रयास करने वालों की तलाश की जा रही है।