माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
जिला अस्पताल में भर्ती युवक शुक्रवार को लापता हो गया था जिसकी देर रात लाश नीलगंगा क्षेत्र से मिलना बताई गई है। मिली जानकारी अनुसार राघवी थाना क्षेत्र के घोसला में रहने वाला मोहन पिता गोरधन लाल सोलंकी 2 साल से टीवी की बीमारी से ग्रस्त था। 8 दिन पूर्व ही जिला अस्पताल से उसकी छुट्टी हुई थी। लेकिन तबीयत बिगडऩे के बाद परिजनों ने उसे दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को पानी पीने का कहकर वह अस्पताल से बाहर आया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की उसका कुछ पता नहीं चल पाया। देर रात नीलगंगा थाना क्षेत्र से उसके मिलने की जानकारी सामने आई। उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया। आज सुबह परिजन काफी देर तक उसके पोस्टमार्टम के इंतजार में कक्ष के बाहर ही खड़े हुए थे।