माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
लॉकडाउन लगने के चंद मिनटों बाद फ्रीगंज क्षेत्र में हुए गोलीकांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों की पुलिस द्वारा रात भर तलाश की जाती रही। आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा उनके परिजनों और रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ की जा रही है। गोली लगने से घायल युवक को रात में जिला अस्पताल से इंदौर रेफर कर दिया गया था।
शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा 60 घंटे का लॉकडाउन लगाए जाने की तैयारी में व्यस्त थी। इसी बीच शाम 6.30 बजे के लगभग माधव नगर अस्पताल के सामने होटल श्रीमाया की गली में बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने नानाखेड़ा कीर्ति नगर में रहने वाले लोकेश उफऱ् काजू परमार पर कट्टा निकालकर फायर कर दिया। गोली चलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोकेश बाल-बाल बच गया और जान बचाकर भागने की कोशिश की। बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई जो लोकेश के पेट पर जाकर लगी घायल होते ही वह अपनी बाइक से भागा बदमाश उसके पीछे भागे। लोकेश करीब 2 किलोमीटर दूर भागने के बाद चिमनगंज थाना क्षेत्र की दरगाह मंडी के समीप पहुंचकर गिर गया। गोली कांड के बाद माधव नगर थाना पुलिस अलर्ट हो गई थी। चिमनगंज थाना पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। घटनास्थल से घायल के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलते ही माधव नगर सीएसपी हेमलता अग्रवाल मनीष लोधा एएसआई महेंद्र मकाश्रे और एडिशनल एसपी रविंद्र वर्मा अस्पताल पहुंच गए। घायल ने बताया कि उस पर गोली आयुष उर्फ बच्चा निवासी राजीव नगर आगर रोड ने चलाई है उसके साथ एक अन्य बदमाश भी था। 2 साल पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। घायल लोकेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। चिमनगंज थाना पुलिस की मदद से आरोपियों के घर पहुंच कर जानकारी जुटाई गई लेकिन आयुष का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों और रिश्तेदारों से आयुष की जानकारी जुटाई जा रही है। रात भर पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश भी दी। माधव नगर थाना पुलिस के अनुसार इंदौर रेफर किए गए घायल की हालत में सुधार है ऑपरेशन उसके पेट में फंसी गोली निकाली जाएगी।