उज्जैन। 2 दिनों से मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है। आसमान में बादल छाए नजर आ रहे हैं। जिसके चलते गर्मी और उमस का एहसास होने लगा है। दिन रात का तापमान भी बढ़ चुका है।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर जहां लोग परेशान नजर आ रहे हैं वही अब मौसम के करवट बदलते ही परेशानी और बढ़ती नजर आने लगी है। मंगलवार को अचानक आसमान में बादल छा गए थे और उमस का एहसास किया जाने लगा था। हल्की बूंदाबांदी के साथ शाम ढलते ढलते हवा की रफ्तार भी काफी तेज हो गई थी। आज सुबह भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा था आसमान में बादल छाए हुए थे। जीवाजीराव वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका था। वही मंगलवार बुधवार रात का न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिस तरह से बादल छाए दिखाई दे रहे हैं उसे देखते हुए बाििरश होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम मेंं आए बदलाव के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ता नजर आ रहा है।