इंदौर। विजय नगर पुलिस ने स्वाति निवासी अंजनी नगर की शिकायत पर पड़ोसी दिलीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वह अपने लड़के को आवाज दे रही थी। अचानक थूक आने के कारण उसने रास्ते में थूक दिया। वहां से गुजर रहे पड़ोसी दिलीप को यह बात नागवार गुजरी। उसने महिला को कहा कि तू मुझे देखकर थूक रही है। महिला ने समझाया तो वह नहीं माना और अपशब्द कहने लगा। विवाद बढ़ा तो उसने महिला पर मुक्के बरसा दिए। इतना ही नहीं वह इतने गुस्से में था कि उसने घर से सब्बल लाकर महिला पर हमला कर दिया। सब्बल उनकी जांघ पर लगा।