उज्जैन। मई के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य एक साथ राशि बदल रहे हैं। ग्रहों-नक्षत्रों के राशि परिवर्तन का सीधा असर व्यक्ति की राशि पर पड़ता है। ग्रहों की चाल बदलने से कई बार हमें अच्छे परिणाम मिलते हैं तो कभी कभार इनकी वजह से हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मई के महीने में बुध, शुक्र और सूर्य के राशि बदलने का असर सभी 12 राशियों पर होगा। 14 मई के दिन शुक्रवार को सूर्य देव अपनी चाल बदलेंगे। सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, यश, मान-सम्मान, राजा, उच्च पद और सरकारी सेवा का कारक माना जाता है। वहीं मई महीने की शुरुआत में ही बुध ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। बुध 1 मई के दिन शनिवार को वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इस वजह से बुध के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि वालों पर होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को जुबान, बर्ताव, दिमाग और आपकी खूबसूरती का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह 4 मई के दिन मंगलवार को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र भी बुध की तरह वृषभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और बुध के एक साथ वृषभ राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों पर राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर होगा। वृषभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। शुक्र ग्रह को वैभव, ऐश्वर्य और सुख-संपदा का कारक माना जाता है