देवास। देवास जिला कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का निधन हो गया। राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा, मेरे परम मित्र और सहयोगी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। मुझे व मेरे समस्त परिवारजनों को निजी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि श्री बघेल हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके थे जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कई वर्षों तक इंदौर दुग्ध संघ में अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके थे।