उज्जैन। गर्म तेल से झुलसी वृद्धा को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानसापुरा में रहने वाली 50 वर्षीय जुलेखा का पति चांद घर में काम करते समय गर्म तेल से बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां आज तड़के मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि वृद्धा रोजा इफ्तारी के लिए पापड़ चल रही थी उसी दौरान हादसा हुआ था। वहीं एक अन्य मामले में महाकाल थाना पुलिस द्वारा अज्ञात शव बरामद किया गया है जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।