मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनोट की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ध्यान मुद्रा में तस्वीर भी पोस्ट की। कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मैं बीते कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने का सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लिखा, मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी। अपने आप पर कोई शक्ति हावी न होने दें। अगर आप डरेंगे तो ये आपको और डराएगा। आइए इसे खत्म करते हैं। कोविड-19 कुछ नहीं, सिर्फ थोड़े समय का फ्लू है। हर हर महादेव।

दस हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाएंगी सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना महामारी संकट के समय लोगों की मदद के लिये आगे आयी हैं और वह दिल्ली में दस हजार प्रवासी मजदूरों को खाना खिलायेंगी। कोरोना महामारी संकट के समय में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का भी सामना करना पढ़ रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स लोगों की मदद करने में आगे आ रहे हैं। सनी लियोनी ने भी लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाया है। सनी लियोनी ने दिल्ली में दस प्रवासी श्रमिकों को खाना खिलाने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के साथ हाथ मिलाया है।