कोरोना कर्फ्यू और भीषण गर्मी के चलते सड़कों पर छाया सन्नाटा
उज्जैन। मई माह का दूसरा सप्ताह बीतने वाला है इस बीच गर्मी अपना असर दिखा रही है दिन रात का तापमान बढऩे के साथ गर्म हवा की रफ्तार भी बढ़ चुकी है। आज सुबह से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हवा की बनी हुई थी।
जीवाजीराव वैद्यशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका है वही न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री दर्ज किया गया है। गर्मी बढऩे के साथ ही हवा की रफ्तार भी बढ़ रही है। मई माह के प्रथम सप्ताह में हवा 4 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही थी वही आज सुबह हवा की गति प्रति घंटा 8 किलोमीटर की बनी हुई थी। मंगलवार शाम हवा की गति 10 किलोमीटर की हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। कुछ प्रदेशों में तापमान बढऩे के साथ हल्की बारिश भी हो रही है संभवत: इसका असर शहर में भी हो सकता है लेकिन फिलहाल आसमान साफ दिखाई दे रहा है बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर
तापमान बढऩे के साथ घरों में एसी कूलर का उपयोग लोगों द्वारा किया जाने लगा है जिसके चलते स्वास्थ्य पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। गर्मी बढऩे से बुजुर्ग बेचैनी महसूस करने लगे हैं। एसी कूलर और ठंडे पानी का सेवन करने से सर्दी जुखाम का खतरा भी बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण के साथ बढ़ते तापमान से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। हालात यह है कि लॉकडाउन की वजह से पहले ही सड़कों पर नहीं निकल रहे थे वही आप पूरी तरह से सुबह 11 बजे बाद सन्नाटा नजर आने लगा है।
शाम को चलती है ठंडी हवाएं
सुबह से भीषण गर्मी होने के बाद शाम 6 बजे के बाद ठंडी हवा चलने का दौर शुरू हो जाता है। ये ठंडी हवाएं भीषण गर्मी से थोड़ा सुकून देने का काम कर रही हैं। ठंडी हवाएं चलते ही लोग अपने-अपने घरों की छतो और बालकनी में पहुंच जाते हैं।