जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
आगामी दिनों में बारिश का मौसम नजदीक है। ऐसे में विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शिप्रा नदी में बारिश के समय बाढ़ आती है। जिससे निपटने के लिए होमगार्ड को दो नई नाव होमगार्ड विभाग भोपाल से दी गई है। ये नाव बाढ़ व आपदा प्रबंधन के काम आएगी। आज सुबह नाव का लोकार्पण रामघाट पर पूजन अर्चन कर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, भाजपा नगर महामंत्री सुरेश गिरी आदि ने किया। पंडितों ने मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा कराया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने नाव में बैठकर शिप्रा की सैर की।