मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बांद्रा पुलिस स्टेशन डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने पुष्टि करते हुए बताया है कि इन दोनों के खिलाफ कोरोना प्रतिबंधों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया गया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के पीआई धनावडे ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से मुंबई में दोपहर दो बजे के बाद बिना किसी कारण लोगों के इधर-उधर घूमने पर पाबंदी है, ऐसे में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी इसके बावजूद शाम तक बांद्रा बस स्टैंड के निकट घूमते पाए गए। इतना ही ये नहीं दोनों घर से निकले का वैध कारण पुलिस को नहीं बता सके थे। अधिकारी ने कहा कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिये गए दिशानिर्देशों के अनुसार, अभी राज्य में आवश्यक दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का आदेश दिया है। राज्य में जून तक लॉकडाउन है।