माटी की महिमा न्यूज /उज्जैन
नगर निगम सफाई कर्मी की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज एक निगम कर्मी को गिरफ्तार किया है। मृतक सफाई कर्मी ने सुसाइड नोट में उसके नाम का उल्लेख किया था। मामले में एक और की गिरफ्तारी होना शेष है।
10 अक्टूबर 2020 को सुदामा नगर के समीप विनोद मिल परिसर में बने कुएं में नगर निगम सफाई कर्मी राजेश गोसर निवासी कोट मोहल्ला ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसने जान देने से पहले अपने रिश्तेदारों को फोन लगाकर अंतिम बार राम-राम भी कहा था, अलसुबह हुई घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव बरामद कर सुसाइड नोट जप्त किया था। जिसमें उसने दरोगा लालू और मेट फरीद के नाम का उल्लेख करते हुए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। विभागीय काम के दौरान सफाई कर्मी को दोनों परेशान करते थे। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी। सात माह बाद देवास गेट पुलिस ने मामले से जुड़े फरीद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है वही दरोगा लालू के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरीद को न्यायालय में आज दोपहर बाद पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार दरोगा की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।