ढाई महीने बाद शहर में मिला कोरोना मरीज
उज्जैन। शहर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का मरीज सामने आया है। वियतनाम से 10 दिन के टूर से वापस लौटी 34 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। महिला को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार दिया जा रहा है।
शहर में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसारते हुए नजर आ रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 34 वर्षीय महिला को संक्रमण की पुष्टि की गई है। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. रौनक एलची ने बताया कि बहादुरगंज निवासी 34 वर्षीय महिला अपने पति के साथ 10 दिनों के वियतनाम दौरे पर गई थी। वहां से दोनों 5 दिन पूर्व उज्जैन वापस लौटे थे। वापस आने के बाद से ही महिला की तबीयत खराब थी। उसे सर्दी खांसी तथा बुखार था। इस पर महिला ने निजी लैब में कोरोना की जांच करवाई थी। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में महिला को संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि उसकी हालत बेहतर है। डा. एलची के अनुसार महिला को होम आइसोलेशन...