सतना में कोविड वैक्सीनेशन के बाद 14 बच्चों की तबियत बिगड़ी
सतना। जिले के अमदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खेरवासानी स्कूल के 12 प्लस बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन के बाद तबियत खराब होने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार 14 स्कूली बच्चे चक्कर उल्टी और बेहोसी की हालत में पहले अमदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किये गए इस अस्पताल में व्यवस्था ना होने पर मैहर सिविल अस्पताल एवं सतना जिला अस्पताल रेफर किये गए है। बच्चों को चक्कर आने और बेहोशी की शिकायतें थीं। बच्चों के बीमार होते ही प्राथमिक स्वादथ केंद्र में इलाज न मिलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। वैक्सीनेशन से बच्चों की तबियत खराब होने होने के बाद जैसे तैसे बच्चो को परिजन मैहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां 14 बच्चों को भर्ती किया गया था वहीं 3 बच्चियों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था। सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है। मामले की जानकारी मिलत...