Domain Registration ID: DF4C6B96B5C7D4F1AAEC93943AAFBAA6D-IN
News That Matters

accident

सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की हुई मौत
accident, India, mp, Ujjain

सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की हुई मौत

उज्जैन। 2 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। आज सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। माधव नगर थाना पुलिस ने बताया कि महिदपुर सिटी में रहने वाले भारत पिता अमर सिंह गोयल 35 वर्ष को 2 दिन पहले परिजनों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बीती रात भारत की मौत हो गई। आज सुबह मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि भारत महिदपुर से उज्जैन डेली अप डाउन करता था और मजदूरी का काम करता था। 8 मार्च को काम पूरा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। ग्राम कालूखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मर्ग डायरी जाट के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंपने की बात कही है। सुसनेर के युवक की गई जान सड़क दुर्घटना का दूसरा मामला सुसनेर के ग्राम बड़लिया में रहने वाले...
धार के गणपति घाट में दुर्घटना के बाद 3 वाहनों में लगी आग, 2 लोग जिंदा जले
accident, Dhar, India, mp

धार के गणपति घाट में दुर्घटना के बाद 3 वाहनों में लगी आग, 2 लोग जिंदा जले

अनियंत्रित ट्रॉला डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ आया धार। धार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए। दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, गणपति घाट फोरलेन पर एक ट्राला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी तरफ आ गई। दूसरी लेन से आ रहे 2 वाहन ट्रॉले से टकरा गए। जिससे तीनों गाडिय़ों में आग लग गई। इसी आग के लपेट में आए 2 लोग जिंदा जल गए। धामनोद पुलिस सहित दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाकर, आसपास फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। धामनोद थाना प्रभारी राजुकमार यादव का कहना है कि ट्रॉला घाट से नीचे उतर रहा था। वहां ढलान अधिक होने के कारण गाड़ी आनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी लेन पर पहुंच गई। इस दौरान दूसरी लेन पर चल रही 2 गाडिय़ां भी ट्राले से टकरा गईं। इस वजह से तीनों गाडिय़ों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि मांडू, महेश्वर, धरमपुरी और धामनोद से दमकल बुलाने पड़े। मौके प...
अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, 2 की मौत
accident, India, mp

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, 2 की मौत

भरतपुर। भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में नेशनल हाईवे-21 खेड़ली मोड़ चौकी के पास सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई जबकि 2 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाईवे सेफ्टी एंबुलेंस की मदद से महुआ के चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए मॉर्च्युरी पर कराया गया है जहां पुलिस द्वारा उनकी शिनाख्त करवाई जा रही है। बस आगरा से जयपुर की तरफ जा रही थी जिसमें करीब 40 सवारियों थी। खेड़ली मोड़ ये पास बस ड्राइवर को अचानक नींद आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा अचानक होने से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई एवं बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही खेडली मोड़ चौकी पुलिस मौक...
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की 3 दिन बाद मौत
accident, India, mp

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की 3 दिन बाद मौत

उज्जैन। सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला की गंभीर हालत के चलते परिजन उसे एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचते रहे इस बीच 3 दिन बाद आज सुबह महिला की मौत हो गई। उन्हेल के ग्राम लसूडिया में रहने वाली मायावती राजेंद्र सिंह पंवार 34 वर्ष 7 मार्च को अपने भतीजे जितेंद्र के साथ होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रही थी। नागदा बायपास पर बाइक से दूध का वितरण करने वाले ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में माया कुंवर गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे नागदा जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होना बताकर रेफर किया परिजन निजी अस्पताल चैरिटेबल लेकर पहुंचे लेकिन महिला की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था जिसके चलते एक बार फिर परिजन निजी तिरुपति अस्पताल उपचार के लिए लेकर गए। जहां उपचार के दौरान आज सुबह माया कुंवर की मौत हो गई। माधव नगर थाना पुलिस ने सूचना मिलने के...
बाइक सवार खड़े कंटेनर से टकराया, देवर-भाभी सहित चार लोगों की जान गई
accident, India, mp

बाइक सवार खड़े कंटेनर से टकराया, देवर-भाभी सहित चार लोगों की जान गई

गुना। शहर में एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इसमें देवर-भाभी भी शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार म्याना इलाके में मोटरसाइकल पर सवार युवक खड़े हुए कंटेनर से जा टकराया। म्याना थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में से तीन लोग मोटरसाइकल पर वार थे। एक अन्य मृतक कंटेनर चालक है। वह कंटेनर में आई खराबी को सुधार रहा था। पुलिस के अनुसार म्याना इलाके में एक कंटेनर खराब हो जाने पर चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। चालक वाहन को सुधार रहा था इसी दौरान शिवपुरी की ओर से मोटरसाइकल पर सवार तीन लोग गुना की ओर आ रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी दौरान मोटरसाइकल अनियंत्रित हो गई और कंटेनर सुधार रहे चालक से टकराकर कंटेनर से जा टकराई। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में चारों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में मारे गए...
सांची दुग्ध संघ के सामने बाइक-पिकअप की टक्कर, युवक की मौत
accident, India, mp, Ujjain

सांची दुग्ध संघ के सामने बाइक-पिकअप की टक्कर, युवक की मौत

उज्जैन। होली की शाम बाइक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने आज सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। पंवासा थाना क्षेत्र के मक्सी रोड सांची दुग्ध संघ के सामने बीती शाम बाइक और पिकअप के बीच टक्कर हुई थी। बाइक पर सवार युवक दुर्घटना में गंभीर घायल हो गया था। पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जाता उससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कमल पिता आत्माराम मालवीय 35 वर्ष निवासी जीवनपुरखेड़ा के रूप में करते हुए परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। आज सुबह जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि कमल पुताई का काम करता था और शाम को ठेकेदार से पैसे लेने के लिए घर से निकला था। वापस लौटते समय दुर्घटना होना सामने आया है। मृतक 6 बच्चों का पित...
अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज से बाहर गिरा तोप का गोला, 3 लोगों की मौत
accident, India

अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज से बाहर गिरा तोप का गोला, 3 लोगों की मौत

गया। बिहार में होली के दिन बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गूलरवेद गांव में तोप का गोला फायरिंग रेंज से बाहर गिरने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। इससे तीनों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की जांच की जा रही है कि आखिर तोप का गोला बाहर कैसे आकर गिरा घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस हादसे में गूलरवेद गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी मंजू देवी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी अचानक तोप का गोला आकर गिरा। जिसकी चपेट में आकर उनके परिवार के सदस्य हताहत हो गए। शेरघाटी के एसडीओ अनिल कुमार रमन ने कहा कि एक टीम हमेशा फायरिंग से पहले और बाद में एनओसी लेती है। गोला फायरिंग रेंज के बाहर गिरा है। भविष्य में दुर्घटना न हो इसके लिए कमे...
पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत, 8 घायल
accident, India, mp

पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 लोगों की मौत, 8 घायल

टीकमगढ़। जिले में बोलेरो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल लोगों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है. मरने वालों में वाहन चालक सहित दो महिलाओं के नाम शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक घटना जतारा टीकमगढ़ मार्ग के किटाखेरा गांव की है। दरअसल मवई निवासी एक ही परिवार के 13 लोग अपनी बोलेरो गाड़ी से जतारा थाना क्षेत्र के राजनगर गांव एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे कि इससे पूर्व ही टीकमगढ जतारा मार्ग पर किटाखेरा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से बोलेरो टकरा गई, जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 4 घायलों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए उन्हें मेडि...
रात में फिर हुई दो दुर्घटना में 2 वृद्धों की मौत
accident, India, mp, Ujjain

रात में फिर हुई दो दुर्घटना में 2 वृद्धों की मौत

उज्जैन। रात में फिर दो दुर्घटना होना सामने आया है। जिसमें 2 वृद्धों की मौत हुई है। रविवार दोपहर से ही सड़कों पर मौत दौड़ लगाती दिखाई दे रही है। चारधाम मंदिर के समीप देर शाम अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को कुचल दिया था। जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल तक पहुंचाया गया। जहां रात में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। मृतक वृद्ध की पहचान जमना पिता हल्का प्रसाद 62 वर्ष निवासी कंचनपुरा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रंगाई पुताई का काम करते थे और पैदल घर से काम पर जाने का बोल कर निकले थे। जानकारी सामने आई है कि वृद्ध को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी थी पुलिस क्षेत्र में लगे कैमरे देखकर वाहन की पहचान के प्रयास कर रही है। दूसरा सड़क हादसा देवास रोड स्थित शिवांश सिटी गेट के सामने देर रात होना सामने आया। शिवांश सिटी में रहने वाले राजाराम पिता गोपाल परमार...
इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत
accident, India

इनोवा ने 9 राहगीरों को रौंदा, 5 की मौत

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक सोलन के धर्मपुर में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर एक इनोवा गाड़ी ने राहगीरों को रौंद दिया है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, दो अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मंगलवार 10 बजे के करीब यह हादसा पेश आया है। एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी शिमला की तरफ जा रही थी। इस दौरान तीखे मोड़ पर गाड़ी चालक ने नियंत्रण खोया और हाईवे किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। घटना के दौरान 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से 2 घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय विधायक भी मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की पहचान नहीं ह...