अब चंद्रमा पर मिलेगा फ्यूल, कर सकेंगे इंटरनेट का इस्तेमाल, नासा कर रहा तैयारी
वाशिंगटन। इंसान के चंद्रमा की धरती पर कदम रखे 50 साल से अधिक समय बीत गया है। तब से, हमने अंतरिक्ष विज्ञान में कई प्रगति की है, लेकिन मानव जाति फिर से चंद्रमा पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अभी भी चंद्रमा के बहुत से ऐसे रहस्य हैं, जिनको उजागर होना बाकी है। ऐसे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी फिर से इसको लेकर तैयारी में जुट गई है। नासा का आर्टेमिस मिशन मानव को फिर से चंद्रमा की सतह पर ले जाने की तैयारी कर रहा है।एक खबर के अनुसार, दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में स्पेस मिशन को लेकर बातचीत चल रही है कि क्या चंद्रमा को लॉन्चिंग पैड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा अगर हो जाता है, तो इंसान पहले की तुलना में चंद्रमा और उसके आसपास व्यापक तौर पर उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होगा। इसके लिए एक स्पेस स्टार्ट-अप पर काम किया जा रहा है, जो ऐसे प्रयास में काम आ सकता है। अमेरिकी स्टार्ट-अप क...