अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई कृषि उपज मंडी
किसान-व्यापारी के बीच मारपीट के बाद धरना, चक्काजाम
माटी की महिमा न्यूज/उज्जैन। दो दिनों से कृषि उपज मंडी में हंगामे की स्थिति बन रही थी। जिसके बाद आज से मंडी अनिश्चितकाल के लिए बंद दिखाई दे रही है। कल व्यापारियों ने धरना दिया था वहीं किसानों ने चक्काजाम कर दिया था।
मंगलवार शाम को ग्राम जवासिया का किसान महेन्द्रसिंह सोयाबीन की फसल लेकर पहुंचा था। जिसका सौदा आर.बी. इण्डस्ट्रीज के अभिषेक जैन द्वारा किया गया। ट्रेक्टर ट्राली तौलकांटे पर पहुंची। व्यापारी ने सौदा करने से मना कर दिया। जिसके बाद किसान और व्यापारी के बीच मारपीट हो गई। व्यापारियों ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर किसान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। बुधवार को भारतीय किसान संघ ने किसान पर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर मंडी गेट के बाहर चक्काजाम कर दिया। व्यापारी भी सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठ गए। सुबह से मंडी नहीं खुली थी। जिसके चलते व्या...