देवास के बीएनपी क्षेत्र में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
देवास। दो दिन पहले बैंक नोट प्रेस (बीएनपी) क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। मंगलवार की रात को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। अलसुबह टीम सर्चिंग पर निकली तो तेंदुए की आवाज सुनाई दी। वन विभाग की टीम इसे देवास के ही खिवनी अभयारण्य में छोड़ेगी।सुबह विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारी बीएनपी क्षेत्र पहुंचे। सोमवार रात को बीएनपी क्षेत्र में रात में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए की पुष्टि के बाद रेस्क्यू की प्लानिंग की थी। मंगलवार को उसी क्षेत्र में पेड़ों दो कैमरे लगाने के लिए साथ ही पिंजरा लगाया था। जिसमें बकरी को रखा गया था। साथ ही आसपास रेस्क्यू टीम भी तैनात की गई थी। रात में तेंदुआ बकरी का शिकार करने के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्र में बैंक नोट प्रेस होने से कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को भी खतरा था।...