मादक पदार्थ तस्कर का तोड़ा तीन मंजिला मकान
माटी की महिमा न्यूज /उज्जैनगुण्डे-बदमाश और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आज मादक पदार्थ तस्करी में शामिल बदमाश के तीन मंजिला मकान को ताडऩे की कार्यवाही की गई है।
महाकाल थाना क्षेत्र के गणेश कॉलोनी में रहने वाले भूरियानाथ पर मादक पदार्थ तस्करी सहित अन्य 12 मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों और माफियागिरी को गुण्डा अभियान की सूची में शामिल किया गया था। शहर में लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज सुबह सीएसपी पल्लवी शुक्ला, नगर निगम और राजस्व अधिकारियों की टीम के साथ तस्कर के मकान पर पहुंची और तीन मंजिला मकान तोडऩे की कार्यवाही शुरू की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में मकान को खाली कराया गया था। इस दौरान परिजनों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन मकान अवैध तरीके से बना होने पर तोडऩे की कार्यवाही की गई। नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची थी लेकिन मकान संकरी गली में बना होन...