भाजपा को एमएलसी चुनाव में गडकरी-फडणवीस के गढ़ में मिली हारी
नागपुर। महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस के गढ़ नागपुर में हार का सामना करना पड़ा। नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि भाजपा उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराकर नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी गनार इस सीट से मौजूदा एमएलसी हैं। नागपुर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गृह जिला है।...