तराना में दो गायों का वध, थैलियों में भरा मिला मांस, अज्ञात पर प्रकरण दर्ज
माटी की महिमा न्यूज/उज्जैन/तराना। बीती रात अज्ञात लोगों ने दो गायों का वध कर मांस थैलियों में भरने का काम शुरू कर दिया था। कुछ लोगों को आता देख अज्ञात लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मांस और गायों के सिर जब्त कर मामले में प्रकरण दर्ज किया है।तराना थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम छड़ावद और तोबरीखेड़ा मार्ग पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने दो गायों का वध कर दिया था और मांस काटकर थैलियों में भर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई। गाय का वध करने वाले मौके से भाग निकले। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आज सुबह घटनाक्रम की जानकारी लगने पर हिंदूवादी संगठन के लोग भी एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके से दो गाय के सिर, एक धारदार हथियार और दार्जिलिंग नाम से प्रिंट प्लास्टिक की थैलियां जब्त की हैं जिनमें मांस भरा हुआ था। थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने मामले में सख्त कार्यवाही...