मध्य प्रदेश में 23 मार्च से लगेगा 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोनारोधी टीका
भोपाल। प्रदेश में 12 से 14 साल तक के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगाने की शुरुआत अब अगले बुधवार (23 मार्च) से होगी। इसके लिए सिर्फ वही बच्चे पात्र होंगे जिनका जन्म 15 मार्च 2010 या इसके पहले हुआ है। प्रदेश में इस उम्र वर्ग के करीब 30 लाख बच्चे हैं। इन्हें स्कूलों में ही टीका लगाया जाएगा। पहले यह तय किया गया था कि 16 मार्च से टीका लगाया जाएगा, लेकिन कोविन पोर्टल में एंट्री के लिए साफ्टवेयर में बदलाव नहीं हो पाने और इसके बाद होली के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है।टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से हर जिले में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। 10 दिन के भीतर प्रदेश में पात्र बच्चों में 90 प्रतिशत को पहली डोज लगाने का लक्ष्य है। बच्चों को सूचित करने की जिम्मेदारी संबंधित स्कूलों की होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों ने बताया कि 12 से 14 साल तक के बच्चों ...